ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
न्यू मार्केट में व्यापारी ने अवैध रूप से दो दुकानें बनाकर किराए पर दे दीं, 10 साल से वसूल रहा किराया आरोपी के खिलाफ होगा मामला दर्ज |

भोपाल : 10/02/2024 : न्यू मार्केट में नगर-निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आरोपी प्रदीप ने सीढ़ियों के नीचे खाली पड़ी जगह पर अवैध रूप से दो दुकानें बनाई और किराए पर फैजान खान और रंजीत कोरी को दे रखी थीं | एक में खुशी लेडीज टेलर और दूसरी में ब्यूटीफ़ाई बुटीक चल रहा था | करीब 10 सालों से वह इन दुकानों का किराया ले रहा है | नवंबर 2023 में निगम ने लायसेंस फीस के लिए किराए पर दुकानें देने वाले प्रदीप से दुकान आवंटन संबंधी दस्तावेज़ मांगे तो वह दस्तावेज़ पेश नहीं कर सके तब मामले का खुलासा हुआ | निगम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है, अब प्रदीप के खिलाफ एफआईआर होगी | वहीं प्रदीप का कहना है कि नगर-निगम के अधिकारियों से किराए को लेकर विवाद था, उनसे सारी बातें हो गई हैं, सब कुछ समाधान हो गया है | हमने नगर-निगम से दुकानों को लीगल कराने के लिए भी बात कर ली है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com