ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अवैध उत्खनन के मामले में विधानसभा में उठाए गए सवालों के घेरे में सरकार, सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक |

भोपाल : 10/02/2024 : शुक्रवार को विधानसभा में अवैध उत्खनन का मुद्दा उठाया गया इस मामले में सरकार सवालों के बीच घिरी रही | इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हो गई | कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि रेत और खनन माफिया प्रशासन की भी नहीं मानता | शेखावत के आरोपों का जवाब देने के लिए मंत्री तुलसी सिलावट खड़े हुए तो उन पर शेखावत ने आरोप जड़ दिया कि आप बैठिए, खनन करने वाला आपका मित्र है | खनन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे | हरदा हादसे में प्रभावितों के लिए बजट प्रावधान किए जाने की मांग विधायक आरके दोगने ने की, यदि सरकार जल्दी कोई निर्णय नहीं लेती तो स्थानीय लोगों को भोपाल लाएंगे और प्रदर्शन करेंगे | हेमंत कटारे ने हादसे पर न्यायिक जांच गठित किए जाने का आग्रह किया | पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए | इस बीच अनुपूरक बजट चर्चा के बाद पास कर दिया गया | और विधानसभा की कार्रवाई सोमवार तक स्थगित कर दी गई | कांग्रेस विधायकों में निलेश उईके ने कहा कि पांर्ढुना को नया जिला तो बना दिया गया, लेकिन नए जिले के लिए बजट का आवंटन नहीं किया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com