ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
हुसैन डे के मौके पर हुसैनी मस्जिद में पहुंचे, अश्तर भाई साहब ने राज्यपाल से की मुलाक़ात, समाजजनों से भी मिले |

भोपाल : 15/02/2024 :  हुसैन डे के मौके पर हुसैनी मस्जिद मालीपुरा में आयोजित मजलिस में शामिल होने पहुंचे दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना मुफ़द्दल सैफुद्दीन साहब के छोटे भाई शहजादा मालिकुल अश्तर भाई साहब शुजाउद्दीन (डीएम) | वह रविवार को राजस्थान से सड़क मार्ग से भोपाल आए, भोपाल प्रवास के दौरान वह शहजादा साहब नूरुद्दीन भाई राजा के घर ठहरे थे | अश्तर भाई साहब ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भी सौजन्य मुलाक़ात की | समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ अश्तर भाई साहब समाजजनों के घरों व उनके कारोबार स्थल पर भी गए | वे बुधवार दोपहर को अपने सचिव शेख कुतुब उद्दीन लोखंडवाला के साथ विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गए | उन्हें विदा करने राजा भोज एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे | 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com