ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
सहायक शिक्षिका से पेंशन पास कराने के लिए मांगी 50 हज़ार घूस, महिलाकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार |

भोपाल : 17/02/2024 : स्कूल शिक्षा विभाग की एक सहायक ग्रेड-2 की महिला कर्मचारी रिटायरमेंट से एक साल पहले रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं, उन्होने सहायक शिक्षिका से पेंशन पास कराने के लिए 50 हज़ार रु. बतौर रिश्वत मांगे | सहायक शिक्षिका लिओलिया इक्का शासकीय प्राथमिक शाला पिपलिया पेंदे खां में सहायक शिक्षिका हैं | लिओलिया ने बताया कि वह अप्रैल 2024 में रिटायरमेंट हैं, उन्होने पेंशन से संबंधित सभी दस्तावेज़ जनवरी में शाखा संकुल केंद्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्दालय बरखेड़ा में 61 साल की वरिष्ठ लिपिक लेखा रानी शर्मा के पास जमा करा दिए थे | रानी शर्मा ने पेंशन पास कराने के एवज में लिओलिया से 50 हज़ार रु. की मांग की, बातचीत के बाद 25 हज़ार रु. में मामला तय हुआ | पहले 15 हज़ार और काम हो जाने के बाद बाकी पैसा देना तय हुआ | लिओलिया ने 14 फरवरी को रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त से की थी | उनकी शिकायत जांच में सही पाए जाने पर शुक्रवार 16 फरवरी को लोकायुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई की, तय योजना के तहत लिओलिया को रंग लगे 10 हज़ार रु. लेकर रानी के पास भेजा गया | जैसे ही लिओलिया ने पैसे रानी के हाथ में दिए वैसे ही निरीक्षक रजनी तिवारी ने अपनी टीम के साथ रानी शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया | टीम ने जैसे ही आरोपी कर्मचारी के हाथ धुलवाए तो नोटों में रंग लगा होने के कारण उनके हाथ गुलाबी हो गए | टीम ने आरोपी महिला कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com