ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू, इस भर्ती में 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक |

भोपाल : 23/2/2024 : ईएसबी ने पिछले साल समूह -2 उपसमूह-4 सहायक संपरीक्षक एवं समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती तथा भू-अभिलेख राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी पद के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 आयोजित की थी | 30 जून 2023 को ओबीसी को 27% आरक्षण देकर रिजल्ट जारी किया गया | अब इसी रिजल्ट के आधार पर नियुक्ति देने की तैयारी है | चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों के सत्यापन की प्रक्रिया शुक्रवार को आयोजित की जाएगी | इसके बाद काउंसलिंग 24 फरवरी को होगी | अब इसमें आरक्षण का विवाद सामने आया है, दरअसल इस भर्ती में 27% आरक्षण देने पर हाईकोर्ट की रोक के बाद प्रभावित उम्मीदवार इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं | हाई कोर्ट ने उम्मीदवारों को राहत दी, और मप्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के 2 सितंबर 2021 को जारी उस एक्जीक्यूटिव इंस्ट्रक्शन पर रोक लगाई | जिसमें ओबीसी को 27% आरक्षण देने की मंजूरी दी गई है | अभ्यर्थियों का कहना है कि काउंसलिंग से पहले यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि जिला –वार ओबीसी को कितना आरक्षण दिया जा रहा है | यदि यह बात सार्वजनिक नहीं की जा रही है तो यह समझा जाएगा कि कोर्ट के निर्णय का पालन नहीं किया जा रहा है | इस मामले में राजस्व विभाग के सचिव विवेक पोरवाल से बात की गई, लेकिन उन्होने अपने आप को व्यस्त बताया | उम्मीदवारों का कहना है कि कोर्ट की रोक के बाद भी यदि नियुक्ति दिए जाने की जल्दी है तो सिर्फ 87% पदों के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए | इसके लिए भी ईएसबी से रिजल्ट रिवाइज कराना चाहिए | रिजल्ट रिवाइज कराए बिना यदि 13% पद होल्ड जाएंगे तो भी विवाद बना रहेगा | ईएसबी ने 100 पदों के लिए रिजल्ट जारी किया है, वहीं ईएसबी की डायरेक्टर षण्मुख प्रिया मिश्रा का कहना है कि रिजल्ट रिवाइज्ड करने के लिए जीएडी से निर्देश नहीं मिले हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com