आलीराजपुर : 24/2/2024 : घटना कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम आमखूंट की है, यहां रहने वाली रेशमबाई की शादी ग्राम सूड़ी बड़ी में अमरसिंह के साथ हुई थी | पिछले साल अमरसिंह की मौत हो गई तब से वह चार बच्चों को लेकर ससुराल में ही रह रही थी | 20 दिन पहले रेशमबाई अपने 6 साल के बच्चे विकास, 4 साल का बेटा विशाल, 2 और सात महीने की बेटी को लेकर मायके ग्राम जामनी गई थी | 18 फरवरी को परिजनों ने रेशमबाई को रीती -रिवाज से आमखूंट निवासी मानसिंह से शादी करा दी | 22 फरवरी की रात आमखूंट में रेशमबाई ने अपने बेटे विशाल और सात महीने की बेटी को जहर दिया उसके बाद खुद भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली | महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस मामले की जांच की जा रही है आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चला है |
|