नई दिल्ली : 06/03/2024 : आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणा पत्र के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया | न्याय के पाँच स्तंभों पर केंद्रित घोषणापत्र में कांग्रेस रोजगार का अधिकार देने, पेपर लीक के खिलाफ संख्त कानून बनाने, जाति जनगणना कराने तथा अग्निपथ योजना खत्म करने जैसे वादे कर सकती है | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी मप्र के बदनावर में होने वाली रैली में रोजगार के अधिकार की घोषणा हो सकती है | एक कांग्रेस नेता ने कहा पहली बार कोई पार्टी युवाओं को रोजगार का अधिकार देने की घोषणा करेगी | युवाओं को अलाउंस देने का भी प्रावधान होगा | जो फिल्हाल विकसित देशों में भी नहीं है | उन्होने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान यूपी जैसे राज्यों में बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों के पीड़ित होने की जानकारी के बाद यह फ़ैसला हुआ है |
|