भोपाल : 13/03/2024 : कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक सोमवार शाम को दिल्ली में हुई थी | इसके बाद मंगलवार शाम को पार्टी की ओर से 6 राज्यों के 43 सीटों पर नामों की घोषणा की गई | इससे पहले 8 मार्च को कांग्रेस 39 सीटों पर नाम घोषित कर चुकी है | अब तक 82 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं | मध्यप्रदेश से पहली बार 10 सीटों पर चेहरे साफ कर दिए गए हैं | इसमें 3 विधायकों को मौका दिया गया है | वहीं 4 नए चेहरे सामने आए हैं | छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे और मौजूदा सांसद नकुलनाथ फिर से मैदान में हैं | देवास से कमलनाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा का टिकट काटकर राजेंद्र मालवीय को मौका दिया गया है | सतना से मौजूदा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को उतारा गया है, जो विधानसभा चुनाव में सांसद गणेश सिंह को हरा चुके हैं | अब लोकसभा में दोनों के बीच फिर से मुक़ाबला होगा | भाजपा 5 बची हुई सीटों पर बुधवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है | इंदौर से पूर्व सांसद शंकर लालवानी को पार्टी रिपीट कर सकती है | धार से पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर और बालाघाट से पार्षद भारती पारधी का नाम सबसे आगे है | उज्जैन से वर्तमान सांसद अनिल फिरौजिया का टिकट कट सकता है | बालाघाट से ज़ोर लगा रहे पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार पिछड़ गए हैं |
|