ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
निगम मंडल के प्रभार को लेकर मंत्रियों और अफसरों के बीच तनातनी के चलते सरकार के जनता से जुड़े बड़े महकमों के कामकाज पर पड़ा असर |

भोपाल : 21/03/2024 : 24 नवंबर 2020 को निगम मंडलों को लेकर आदेश जारी हुआ था, इसमें साफ लिखा है कि निगम मंडलों के खाली होने की स्थिति में भारसाधक मंत्री ही निगम मंडल के अध्यक्ष रहेंगे | इसी के तहत 10 दिसंबर 2020 को तत्कालीन शिवराज सरकार में खाद्द मंत्री रहे बिसाहूलाल सिंह ने दो साल के लिए वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का प्रभार लिया | इसी नियम के अनुसार डॉ. मोहन यादव सरकार में खाली निगम मंडलों के प्रभार भारसाधक मंत्रियों को दिए गए | पिछले महीने निगम मंडल भंग होते ही अफसरों ने इनके अध्यक्ष के प्रभार ले लिए | जिससे मंत्रियों ने नाराजगी जताई और कुछ विभागों के मंत्री और प्रमुख सचिव स्तर के अफसर आमने सामने आ गए हैं | श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि यह मामला छोटा है, लेकिन गलत है | मंत्री मैं हूं नीतिगत निर्णय मैं लेता हूं तो फिर प्रभार प्रमुख सचिव के पास कैसे हो सकता है | खाद्द एवं नागरिक आपूर्ती मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का भी यही कहना है कि निगम मंडल का प्रभार भारसाधक मंत्री के पास ही रहता है | जब तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती अध्यक्ष का प्रभार पहले भी मंत्री के पास रहा है | श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने श्रम कल्याण मंडल, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और असंगठित शहरी ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष का प्रभार ले लिया | इस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने खुलकर पीएस सिन्हा के खिलाफ मोर्चा लिया, उनकी आपत्ति के बाद भी स्थिति नहीं बदली | खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति निगम और भंडार गृह निगम के अध्यक्ष का प्रभार अपर मुख्य सचिव स्मिता घाटे ने लिया | इस पर खाद्द मंत्री बोले कि निगम के गलत निर्णय के कारण अभी वेयर हाउस का इश्यू बना, जवाब तो हमें ही देना पड़ता है | धर्मेंद्र लोधी संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री हैं, उनके पास राज्य पर्यटन विकास निगम के खाली अध्यक्ष का प्रभार नहीं है | विभाग के पीएस के पास प्रभार है | लोधी का कहना है कि मेरे से किसी ने नहीं कहा, इसलिए मैंने अध्यक्ष प्रभार नहीं लिया | चुनाव के बाद देखेंगे अब क्या करना है जो है ठीक है | वहीं कई मंत्रियों जैसे चैतन्य कश्यप, निर्मला भूरिया, राकेश शुक्ला, दिलीप जायसवाल के पास उनके निगमों का प्रभार भी है | इस व्यवस्था से सरकार के बड़े जनता से जुड़े महकमों के कामकाज पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com