ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
काटजू अस्पताल में डिलीवरी कराने पहुंची महिलाओं को हमीदिया अस्पताल भेजा जा रहा |

भोपाल : 21/03/2024 :( नुजहत सुल्तान )   फरवरी से 20 मार्च तक करीब 25 से अधिक प्रसूताओं को ऑपरेशन के बाद क्रिटिकल कंडीशन पर हमीदिया अस्पताल रेफर किया जा चुका है | इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल की तरह यहां ब्लड बैंक यूनिट और एक्सपर्ट डॉक्टर जैसे एमडी मेडिसिन, एनेस्थीसिया और अन्य डॉक्टर नहीं हैं | जो सीजेरियन डिलीवरी बिगड़ने पर मामले को संभाल सकें, नतीजतन महिलाओं का बीपी बढ़ रहा है, बहुत अधिक खून आना, पेशाब रुक जाना सहित अन्य परेशानियों के समय काटजू में मेडिकल विशेषज्ञ नहीं होने से प्रसूताओं को हमीदिया अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है | काटजू में मेडिकल विशेषज्ञ नहीं हैं, आईसीसीयू नहीं है, इंटरवेंशनिस्ट नहीं है | ब्लड बैंक नहीं है, नतीजतन मरीज हमीदिया रेफर हो रहे हैं | केंद्र सरकार की आईपीएसएस गाइडलाइन के अनुसार जिला अस्पताल में प्रसव सुविधा होना जारूरी है | जेपी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर की भाभी अशोका गार्डन निवासी अनीता पत्नी संजय कुशवाहा की सीजेरियन डिलीवरी काटजू अस्पताल में की गई, अधिक ब्लीडिंग होने के कारण मामला बिगड़ गया इसके चलते जेपी से आभा जैसानी को एक्सपर्ट ओपिनियन के लिए बुलाया गया | इसके बाद भी मामला नहीं सँभला तो शाम के समय प्रसूता को हमीदिया अस्पताल भेजना पड़ा | काटजू में इस अव्यवस्था के बारे में जब काटजू अस्पताल के अधीक्षक कर्नल पीके सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि काटजू अस्पताल में हर दिन 150 महिलाएं ओपीडी में पहुँच रही हैं 100 महिलाएं भर्ती हो रही हैं | 80 डिलीवरी रोज कराई जा रही हैं | इसमें से 35 से अधिक डिलीवरी सीजेरियन हो रही हैं | वहीं काटजू अस्पताल के शिशु रोग विभाग में करीब 30 के आसपास बच्चों को एडमिट किया जा रहा है | सब कुछ अंडर कंट्रोल है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com