ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
कचरा डिस्पोजल होने से आग लगने का आदमपुर छावनी में एक साल में यह सातवां मामला |

भोपाल : 22/03/2024 : आदमपुर छावनी में आज की तारीख में कम से कम 7 लाख टन कचरा जमा है, नगर-निगम के तमाम दावों के बाद भी इस कचरे का साइंटिफिक डिस्पोजल नहीं हो पा रहा है बार-बार लगती आग से इस बात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि कचरे के डिस्पोजल के लिए ही इस तरह से आग लगाई जाती है | गुरुवार दोपहर को भी आदमपुर छावनी में लगे कचरे के ढेर में आग लग गई | बीते एक साल में सातवीं बार यहां आग लगी है | यहां बार-बार आग लगना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि कचरे की इस आग से आसपास के 5 किमी एरिया में धुएं के कारण हवा दूषित हो जाती है | इससे पहले भी 20 फरवरी को आदमपुर छावनी में आग लगी थी, तब यह मामला एनजीटी में पहुंचा था | भूजल और पर्यावरण में हो रहे भारी प्रदूषण के कारण एनजीटी ने नगर-निगम पर करीब 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाने के साथ ही कई काम करने को कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई | गुरुवार को यहां आग लगने की सूचना मिलते ही माता मंदिर, बोगदा पुल, गांधी नगर और गोविंदपुरा फायर स्टेशन से कुल मिलाकर 15 दमकलों और 12 टैंकरों को रवाना किया गया | खंती में दो दमकलें हमेशा तैनात रहती हैं, जिन्होने आग बुझाना शुरू कर दिया था, शाम 6 बजे तक आग पर काबू पाया गया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com