ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
एएसआई ने भोजशाला की छत सहित गर्भगृह के पिछले हिस्से में 3 फीट तक खुदाई कर साक्ष्य जुटाए |

धार : 26/03/2024 : शनिवार सुबह 8 बजे से भोजशाला परिसर के कुंड से सर्वे की शुरुआत की गई, ये वही कुंड है, जिसे हिंदू पक्ष यज्ञशाला और मुस्लिम पक्ष वजूखाना मानते हैं | दोपहर में परिसर के अंदर गेंती, फावड़े सहित जालियां अंदर ले जाई गई | लेकिन भोजशाला के पिछल हिस्से में बाउंड्रीवाल के निर्माण के चलते एएसआई के अफसरों की अनुमति के बाद ही ये सामग्री अंदर पहुंचाई गई | इसका सर्वे से कोई लेना-देना नहीं था | हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के साथ सर्वे में पहली बार शामिल हुए कमाल मौलाना वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष की मौजूदगी में एएसआई ने भोजशाला की छत सहित ग्रभ गृह के पिछले हिस्से में 3 फीट तक खुदाई कर साक्ष्य जुटाए | एक पक्ष ने सर्वे से संतुष्टि जताई जबकि दूसरे पक्ष ने समाज के नाते दूसरे दिन शामिल होते हुए सर्वे का विरोध भी किया | टीम ने सुबह भोजशाला में स्थित यज्ञशाला (कुंड) को देखा, एक घंटे से अधिक समय तक टीम ने उसकी बनावट, नक्काशी, गहराई सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की | दोपहर बाद टीम ने गर्भगृह के पिछले हिस्से  में नींव का पता लगाने के लिए अपने साथ लाई गई खुरपियों की मदद से 3 फीट तक खुदाई की, थोड़ी खुदाई के बाद सफाई कर बारीकी से जांच करने के बाद मलबा हटाया गया | इसमें काफी समय टीम को लगा | साढ़े 9 घंटे चले सर्वे के दौरान दोपहर में खाना खाने के लिए हिंदू पक्ष के दोनों सदस्य बाहर आ गए थे | यानी सुबह 8 बजे शुरू हुआ सर्वे शाम साढ़े 5 बजे खत्म हुआ |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com