ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
3 साल से गोदामों में पड़ा 132 टन घुन लगा गेहूं सरकार ने राशन दुकानों पर बांटने के लिए भेजा शाखा प्रबंधक सस्पेंड |

रायसेन : 06/04/2024 : सरकार ने तीन साल से गोदामों में पड़ा घुन लगा गेहूं रायसेन से खंडवा और बाद में खरगोन में राशन दुकानों पर बांटने के लिए भेजा था | कुल 2600 टन गेहूं में से 132 टन गेहूं में घुन लगने के साथ ही बदबू भी आ रही थी | जो गेहूं भेजा गया है वह गोदामों में पिछले तीन साल से पड़ा हुआ था, करीब 1301 क्विंटल गेहूं घुन लगा है | गोदाम संचालक गेहूं रखने पर 85 रु. टन के हिसाब से हर महीने किराया लेते हैं | यदि 5 हज़ार टन क्षमता के गोदाम में इतना ही गेहूं रखें तो हर महीने 4.5 लाख किराया मिलता है | इस मामले में लापरवाही बरतने पर वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन बाड़ी के शाखा प्रबंधक को सस्पेंड कर दिया गया है | इससे पहले जिला नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को भी सस्पेंड किया जा चुका है | पूरे मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com