ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दो गिरोह के 4 शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 16 वाहन जब्त किए |

भोपाल : 15/04/2024 (  नुजहत सुल्तान  ): पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक गणेश मंदिर के पास बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है | पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर छोटी खजूरी, बिलखिरिया निवासी राजा नायक उर्फ राजा कुंकर को हिरासत में लिया | उसके पास बाइक से संबंधित कागजात नहीं थे, उसने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर सात बाइक और दो एक्टिवा भोपाल के पिपलानी, गोविंदपुरा और कोहेफिज़ा क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किया | एक बाइक उसने गंज बासौदा से चुराई थी, उनके पास से पुलिस ने नौ दो पहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 7.20 लाख रु. बताई गई है | इधर बज़रिया पुलिस के मुताबिक गरम गड्डा रोड, स्टेशन बजरिया में रहने वाले 30 वर्षीय नदीम खान की बाइक 11 अप्रैल की रात करीब 10:35 बजे कब्रिस्तान के पास खड़ी थी, एक व्यक्ति बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास कर रहा था | जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया | वह मूलत: ग्राम सालरी, थाना मुगल सराय विदिशा का रहने वाला कैलाश कुशवाहा है, वह अभी कल्याण नगर थाना छोला मंदिर इलाक़े में रह रहा है | कैलाश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी कल्याण नगर थाना छोला मंदिर निवासी आमिर खान के साथ मिलकर भोपाल शहर के अलग-अलग स्थानों से कुल 06 दो पहिया वाहन चोरी किए हैं | जिसमें एक एक्टिवा भी शामिल है, चोरी के यह वाहन जिले के बाहर बेचने के लिए छिपाकर रखे थे | पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरों के कब्जे से करीब तीन लाख रु. कीमत के वाहन बरामद किए हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com