ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी घोटाला मामला : तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता की जमानत अर्ज़ी खारिज |

भोपाल :  17/04/2024 :( नुजहत सुल्तान ) राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्व विद्दालय (आरजीपीवी) में 19 करोड़ से अधिक की आर्थिक अनियमितताओं के मामले में गांधी नगर पुलिस ने 3 मार्च को तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत, वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, दलित संघ सोहागपुर एवं अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था | सुनील कुमार को 11 अप्रैल को रायपुर में गिरफ्तार किया था कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भोपाल भेजा है | इसके पूर्व एसआईटी कुमार मयंक, एक्सिस बैंक मैनेजर रामकुमार रघुवंशी और दलित संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुनील रघुवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है | इस मामले में सुनील कुमार गुप्ता को राजधानी की विशेष अदालत ने मंगलवार को नियमित जमानत देने से इंकार कर दिया | शासन की ओर से लोक अभियोजक पीएन सिंह राजपूत ने आपत्ति प्रस्तुत की थी | विशेष न्यायाधीश ने नियमित जमानत निरस्त करते हुए टिप्पणी की है कि मामला व्यापक स्तर का होना दर्शित होता है, विवेचना जारी है | ऐसी स्थिति में आवेदक की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उसे जमानत पर छोड़े जाने की दशा में विवेचना के दौरान साक्ष्य के प्रभावित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com