ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल का 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.56 % रहा 40 फीसदी से अधिक बच्चे फैल,12वीं का भोपाल में रिजल्ट 68.68% रहा, मैरिट में 13 विद्दार्थी |

भोपाल : 26/04/2024 : भोपाल में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस बार पिछले साल के मुक़ाबले 3% कम रहा वहीं बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पिछले साल से 12% अधिक रहा | 10वीं कक्षा के राजधानी में 40 फीसदी से अधिक बच्चे फैल हो गए हैं | भोपाल में रिजल्ट 59.56% रहा, वहीं 12वीं में 68.68% रहा | राजधानी में 10वीं की परीक्षा में 27 हज़ार 483 विद्दार्थी रजिस्टर्ड हुए थे, इनमें से 10 हज़ार 936 विद्दार्थियों को फर्स्ट डिवीजन प्राप्त हुई है, कुल पास हुए छात्रों की संख्या 16 हज़ार से अधिक है | इसी तरह हायर सेकंडरी में भोपाल में करीब 21 हज़ार परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, इनमें से सभी संकायों के मिलाकर 14 हज़ार 228 विद्दार्थी पास हुए | इस तरह राजधानी प्रदेशभर में 18वें पायदान पर रही | सबसे अधिक रिजल्ट नरसिंहपुर का 80.51 फीसदी रहा | इधर प्रदेश में 12वीं के रिजल्ट में भोपाल से 13 परीक्षार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है | इसी के साथ 10वीं कक्षा के सार्थक साहू ने 10वीं की मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान हासिल किया है | भोपाल की हायर सेकंडरी की मेरिट लिस्ट में सबसे अधिक अंक गणित संकाय के छात्र आदित्य गौड़ को मिले हैं | इसके बाद जीव विज्ञान की विद्दार्थी नुसरा को हासिल हुए हैं | जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी का कहना है कि भोपाल का रिजल्ट बिगड़ा नहीं है, दसवीं में सोशल साइंस का पेपर काफी कठिन आया था | विस चुनाव भी थे, अब रिजल्ट का एनालिसिस करेंगे | 10वीं की पूरक परीक्षा 10 जून को होगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com