ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नगर निगम ने कलियासोत डेम में मलबा डालने पर ट्रैक्टर ट्राली पर लगाया जुर्माना वहीं निगम का डंपर बड़े तालाब किनारे डलवा रहा सीएंडडी वेस्ट इस पर जुर्माना क्यों नहीं ?

भोपाल : 27/04/2024 :( नुसरत सुल्तान )  शुक्रवार को नगर-निगम के दो अलग अलग चेहरे देखने को मिले एक तरफ तो नगर-निगम ने कलियासोत डेम में मलबा डालने पहुंची ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया और उस पर 9 हज़ार रु. का जुर्माना भी लगाया | वहीं दूसरी तरफ निगम का डंपर ही बड़े तालाब किनारे सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजाभोज सेतु के नीचे की तरफ मौजूद धार्मिक स्थल के पास सीएंडडी वेस्ट खाली करते देखा गया | डंपर चालक के अलावा एक ओर कर्मचारी भी उस दौरान मौजूद था | इन लोगों ने धार्मिक स्थल के पास तालाब की ओर वाली ढलान पर यह मलबा खाली किया ऐसे में जब भी पानी की लहरें आएंगी तो यह मलबा पानी में ही जाएगा | आशंका है कि यह तालाब में मलबा डालकर जगह का उपयोग करने की साजिश है | जब नगर-निगम ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर उस पर मलबा डालने के कारण जुर्माना लगा सकता है तो फिर निगम के डंपर पर तालाब गंदा करने पर कोई जुर्माना क्यों नहीं लगाया गया ?  इस मामले में एएचओ आसिफ़ नजीर का कहना है कि तालाब में मलबा नहीं डाला जा रहा ब्रिज के नीचे का कोना है वहां लोग गंदगी आदि डालते हैं, उस जगह पर कोपरा डलवाया है ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान वह हिस्सा गंदा नहीं दिखे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com