ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी में फेस्टिवल के दौरान छात्रों में हुआ विवाद शिकायत करने पहुंचे छात्रों ने कुलपति ऑफिस घेरा |

भोपाल : 27/04/2024 : राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्व विद्दालय (आरजीपीवी) में भेल ग्रुप और एंटी भेल ग्रुप सक्रिय है, भेल ग्रुप को एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता सपोर्ट करते हैं | वहीं एंटी भेल ग्रुप को एबीपीवी से जुड़े कार्यकर्ता सपोर्ट करते हैं | आए दिन इनके बीच विवाद होते रहते हैं | गुरुवार को भी इंजीनियरिंग छात्रों के बीच आरजीपीवी में आयोजित कॉलेज फेस्टिवल के दौरान विवाद हो गया | किसी छात्र ने एसओआईटी के बीटेक स्टूडेंट कनिष्क जैन के सिर में चाबी मार दी | जिसके कारण छात्र के सिर में मामूली चोट आई है | लेकिन जिस छात्र ने मारा है उसका पता नहीं चला है | इसी बात का विरोध करते हुए छात्र कुलपति ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया | प्रभारी कुलपति प्रो. रूपम गुप्ता को बाहर आकर छात्रों से चर्चा करना पड़ी | छात्रों ने अज्ञात छात्र की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है | छात्रों के प्रदर्शन की मांग को देखते हुए यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉंजी (यूआईटी) प्रशासन ने इस मामले को प्रॉक्टोरियल बोर्ड/ अनुशासनात्मक समिति को सौंप दिया | साथ ही 30 अप्रैल को प्रॉक्टोरियल बोर्ड और अनुशासनात्मक समिति की बैठक बुलाई गई है | 15 छात्रों को नोटिस जारी किए गए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com