ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
24 घंटे में डॉग बाइटिंग के शिकार हुए शहर के लोकसभा प्रत्याशी, रिटायर्ड बैंक कर्मी सहित 70 लोग |

भोपाल : 27/04/2024 :  शहर में डॉग बाइटिंग के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है बच्चों बुजुर्गों को आवारा कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं | पिछले 24 घंटे के भीतर राजधानी में डॉग बाइटिंग के 70 मामले सामने आ चुके हैं | मूलत: सूखी सेवनिया निवासी संजय सरोज ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे तभी यहां मौजूद एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया उन्होने अपना बचाव किया तो कुत्ते ने उनका बायां हाथ मुंह में भर लिया | संजय सरोज ने शोर मचाया तो लोग दौड़कर आए और किसी तरह कुत्ते को भगाया इस हमले में कुत्ते के दांत उनकी कलाई में चारों तरफ गड़ने से ज़ख्म हो गए | इधर, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहवासी सोसायटी में टहल रहे व्यक्ति को पालतू कुत्ते ने काट लिया | पीड़ित यशदीप चतुर्वेदी ने कुत्ते की मालकिन सीमा पटेल के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है | वहीं बड़े तालाब पर बोट क्लब के पास भी एक आवारा कुत्ते ने 8 लोगों पर हमला किया इसमें एक रिटायर्ड बैंक कर्मी प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले 64 वर्षीय पारसनाथ सिंह ने बताया कि वह रोज़ की तरह गुरुवार को भी अपने दोस्तों के साथ बोट क्लब पर टहलने गए थे | लौटते समय करीब 8 बजे पीछे से एक आवारा कुत्ते ने उनका दायां पैर मुंह में भर लिया, इस हमले से पारसनाथ घबराकर नीचे गिर गए | लोगो ने कुत्ते को भगाया सिंह के घुटने के पीछे वाले हिस्से में गंभीर घाव हुए हैं | विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के कारण डॉग बाइटिंग के मामले बढ़ रहे हैं पहले जहां एक दिन में 40 से 50 लोगों को कुत्ते काट रहे थे वहीं अब यह आंकड़ा 80 तक पहुँच गया है | जेपी और हमीदिया के अलावा सिविल अस्पताल और सीएचसी के साथ ही दूसरे सरकारी सेंटर को मिलाकर 50 से अधिक लोग यहां एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुँच रहे हैं | जबकि, 20 से 30 लोग प्राइवेट अस्पतालों में भी एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com