ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा कम वोटिंग से बदल गई मोदी की भाषा |

भोपाल : 27/04/2024 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शुक्रवार को बुरहानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसते हुए कहा कि पहले चरण में कम वोटिंग के बाद से ही मोदी की भाषा बदल गई | अब दूसरे चरण में भी कम मतदान से पहले चरण के रुझान की पुष्टि हो गई है | पटवारी और अरुण यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस ने देश की अखंडता, भाईचारे, प्रेम के लिए हमेशा योगदान दिया है | लोकसभा चुनाव में एक सीट निर्विरोध पाकर उत्साह में डूबी भाजपा यह भूल गई कि सूरत के घटनाक्रम से सारे देश ने चुनाव प्रणाली का बदसूरत चेहरा देश को दिखा दिया है | उन्होने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे अहम है, असहमति की आवाज को अवसर ही नहीं मिला तो इसे चुनाव कैसे कहा जा सकता है | यह अहंकार की जीत है, यह प्रजातंत्र की पराजय है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com